सरदारपुर – भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत SDM सलोनी अग्रवाल ने छात्राओं को किया संबोधित, कहा- गलतियों से घबराएं नही, स्वीकार कर आगे बढ़े

सरदारपुर। स्कूल चले अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यकम में शनिवार को एसडीएम सलोनी अग्रवाल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर पहुंची। जहां प्राचार्य रोहणी सिंह सहित विद्यालय परिवार द्वारा एसडीएम का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। एसडीएम ने छात्राओं का गुलाब के फुलों से स्वागत कर लक्ष्य हासिल करने का मार्गदर्शन दिया। इस दौरान विद्यालय की मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।एसडीएम अग्रवाल ने छात्राओं को उपहार वितरण किए।

एसडीएम अग्रवाल ने छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में संवाद किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि मैं भी आपही की तरह शासकीय विद्यालय में पड़ी हूं। परिवार से दूर रहकर होस्टल में रहकर पढ़ाई की है। संघर्ष और सफलता की कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। गलतियां होती है तो घबराएं नहीं, उन गलतियों को स्वीकार कर सुधार की दिशा में आगे बढ़े।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप किताबों से पढ़ाई के दौरान महत्वपूर्ण चिजो को नोट्स में अंकित कर रखना चाहिए वहीं नोट्स परिक्षा के दौरान महत्वपूर्ण होते हैं उन नोट्स पर विशेष ध्यान देंगे तो आसानी से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्राचार्य रोहणी सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तनवीर कुरेशी ने किया तथा अंत मे आभार संजेश कौशल ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!