सरदारपुर – बड़वेली फाटे के समीप पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, बाइक भी मिली, जांच में जुटी पुलिस

सरदारपुर। लेडगांव मार्ग पर ग्राम बड़वेली फाटे के पास मंगलवार को एक खेत में आम के पेड़ के नीचे 35 वर्षीय युवक का शव मिला है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरदारपुर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया। मृतक की पहचान ग्राम बरमखेड़ी निवासी जितेंद्र पिता कैलाश कटारा उम्र 35 के रूप में हुई है। शव के पास एक बाइक भी मिली है।

बताया जा रहा है कि शव के पास युवक द्वारा उल्टियां की गई थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी जहरीली दवा का सेवन किया होगा। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया हैं।

सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव ने बताया कि युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। युवक की पहचान ग्राम बरमखेड़ी निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा हैं, मामले की जांच की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!