दसाई में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, निकली भव्य सांस्कृतिक रैली

दसाई। दसाई में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। सर्व आदिवासी समाज ने सांस्कृतिक रैली का आयोजन कर आदिवासी एकता का परिचय दिया।

इस रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे आदिवासी समाजजन शामिल हुए और उन्होंने समाज हित में एकजुट रहने का संकल्प लिया। कई लोग समाज की पहचान तीर-कमान थामे चल रहे थे। रैली के दौरान सुसज्जित बग्घी में जननायक टंट्या मामा भील का आदमकद चित्र आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

आयोजन समिति के अनुसार सुबह 11 बजे टंट्या कुमारपाठ चौराहे पर समाजजन एकत्र हुए। इसके बाद ‘जय जोहार, जय आदिवासी’ के गगनभेदी नारों के साथ रैली का आगाज हुआ। रैली में युवा हाथों में समाज के जननायकों के चित्र और तिरंगा थामे चल रहे थे। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!