शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म : प्रेमी के धोखे से आहत किशोरी तालाब में कूदी, सहयोग करने वाले 2 आरोपियों को राजगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजगढ़। नाबालिग युवती के साथ प्रेमी द्वारा धोखा देने और शादी के झांसे में शारीरिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसे धार लाकर आठ दिन तक एक कमरे में रखा और बार-बार शारीरिक संबंध बनाए, बाद में संपर्क तोड़ दिया। इससे मानसिक रूप से टूटी युवती ने अमझेरा तालाब में छलांग लगा दी, जहां से स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच राजगढ़ थाने को सौंपी है। राजगढ़ थाना पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान आरोपी आकाश पिता बंशीलाल उम्र 22 साल व गोपाल पिता हेमालाल उम्र 28 साल को गिरफ्तार कर लिया है, अन्यी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

आठ दिन तक धार स्थित कमरे पर रखा –
पीड़िता मुस्कान (बदला हुआ नाम) अमझेरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह करीब दो साल से निलेश डावर निवासी उमरिया बडा थाना नौगाँव, जिला धार को जानती है, जिसकी मुलाकात एक रिश्तेदार की शादी में उसके गांव में हुई थी। मोबाइल नंबर के जरिए दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध हो गए। युवती की सगाई छह-सात महीने पहले आकाश निवासी मोगजीपाडा से तय हुई और शादी 2 अप्रैल 2026 को होनी थी। इसकी जानकारी जब निलेश को हुई तो उसने युवती से कहा कि वह आकाश से शादी न करे और उससे शादी कर ले। 24 मार्च को युवती अपने पिता के साथ राजगढ़ शादी के कपड़े लेने गई थी, जिसकी पूर्व सूचना उसने निलेश को दे दी थी। निलेश ने अपने दोस्त बलराम को मस्जिद वाली गली में बाइक लेकर खड़ा करने को कहा और युवती को धार बुला लिया।

दोस्‍त धार लेकर पहुंचा –
पीडिता के अनुसार दोपहर करीब 3:30 बजे बलराम युवती के पास आया और निलेश का का नाम लेकर उसे अपने साथ ले गया। युवती बलराम की बाइक पर बैठकर धार पहुंची, जहां निलेश उसे शीतल दीदी और आकाश भईया के कमरे पर ले गया। वहां उसे करीब आठ दिनों तक रखा गया, जिस दौरान निलेश ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में निलेश ने कहा कि वह परिवार को शक न हो इसलिए अक्सर नहीं रहेगा, लेकिन आता-जाता रहेगा। कुछ दिनों तक वह तीन-चार दिन में आता, संबंध बनाकर चला जाता, कभी-कभी उसका दोस्त गोपाल भी आता, जिसे सबकी खबर थी।

परेशान होकर तालाब में छलांग लगाई –
युवती के अनुसार, कुछ समय बाद निलेश ने मिलना बंद कर दिया और उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया। करीब दो महीने तक निलेश का कोई संपर्क नहीं हुआ, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई। 26 अगस्त को वह धार से बस से अमझेरा पहुंची और निलेश से मिलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वह अमझेरा तालाब की पाल पर चली गई और निलेश के धोखे से परेशान होकर पानी में छलांग लगा दी। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे चिल्लाते सुना और पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रात को वह बहुत डरी हुई थी, इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन 27 अगस्त को वह अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरु की जांच, 2 गिरफ्तार –
अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि युवती को तालाब से सुरक्षित बाहर निकालकर अमझेरा अस्पताल में उपचार कराया गया और वह अब स्वस्थ है। परिजनों को तत्काल सूचना दी गई थी। अमझेरा पुलिस ने मामले में शुन्य पर कायमी दर्ज कर इसे राजगढ़ थाने ट्रांसफर कर दिया है। प्रकरण भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के सहित पाक्सोंद एक्टस भी कार्रवाईकी गई है। आगे की जांच राजगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर निलेश और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। राजगढ़ पुलिस ने मामले में मुख्यक आरोपी सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है, अन्यर आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे मामले में 5 आरोपी बना रही है, जिन्हेंय जल्दा ग‍िरफ्तार किया जाएगा।
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि पीडिता के बयान अमझेरा थाने पर दर्ज हुए थे, युवती को आरोपी का दोस्‍त अपहरण कर लेकर गया था। परिचित के घर पर पीडिता का शोषण हुआ हैं, असल प्रकरण थाने पर दर्ज करते हुए सहयोगी दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। मुख्‍य आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!