राजगढ़ में महावीर स्थानक भवन पर कल से शुरु होगा पर्युषण पर्व : होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन, 15 को मनाया जाएगा संवत्सरी महापर्व

राजगढ़। श्री महावीर स्थानक भवन में आगामी 8 सितंबर से पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का शुभारंभ होगा। पर्युषण पर्व के दौरान जिनशासन की आराधना, स्वाध्याय, तपस्या एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

पूज्य श्री धर्मदास जैन स्वाध्याय संघ, थांदला द्वारा जिन संघों में चातुर्मास नहीं होते हैं, वहां धर्म आराधना एवं स्वाध्याय के लिए स्वाध्याय भाई-बहनों को भेजा जाता है। इस वर्ष लगभग 37 संघों में 96 स्वाध्याय भाई-बहनों को धर्म आराधना एवं स्वाध्याय के लिए भेजा गया है। पर्युषण पर्व में धर्म आराधना कराने हेतु रिंगनोद संघ में चांदनी जैन (झाबुआ) रहेगी। वहीं नीलम पगारिया, सुनीता चंडालिया (धार) एवं पूजा कटारिया (इंदौर) आठों दिनों तक राजगढ़ संघ में धर्म आराधना एवं स्वाध्याय कराएंगी।

पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन अंतगढ़ सूत्र का वाचन महावीर स्थानक भवन में किया जाएगा। साथ ही अनेक धार्मिक आराधनाएं आयोजित होंगी। श्रद्धालुओं द्वारा उपवास, एकासन, आयंबिल एवं निवी सहित विभिन्न प्रकार की तपस्याएं की जाएंगी। प्रतिदिन राई प्रतिक्रमण,सुबह प्राथर्ना,सुत्र का वाचन, प्रवचन देवसी प्रतिक्रमण के साथ दोपहर के समय धार्मिक ज्ञान-चर्चा एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उक्त जानकारी श्री संघ के हितेश वागरेचा ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!