किराना दुकान से लाइसेंसी बंदूक चोरी : ग्राम टिमायची में बाइक से आए बदमाशों ने की वारदात, प्रकरण दर्ज कर बदमाशो की तलाश में जुटी पुलिस

सरदारपुर। ग्राम लालपुर-टिमायची गांव में सांवरिया किराना स्टोर्स से लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक चोरी हो गई। बाइक से आए बदमाश दुकान की दीवार पर खूंटी में टंगी बंदूक उठाकर फरार हो गए। घटना दुकान संचालक बिरजबाई की शिकायत पर सरदारपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादी बिरजबाई पति रामसिंह गेहलोत (65) निवासी लालपुर-टिमायची ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम दो बदमाश बाइक से दुकान के पास पहुंचे थे। उनके दो अन्य साथी कुछ दूरी पर आगे की तरफ खड़े थे। बिरजबाई के अनुसार, बाइक सवार बदमाश दुकान में दाखिल हुए और दीवार पर खूंटी में टंगी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक उठाकर भाग गए। बिरजबाई के पति रामसिंह गेहलोत ने बताया कि घटना के समय उनकी तबीयत खराब थी और वे घर के अंदर सो रहे थे। उन्होंने भी दो लोगों को बाइक से दुकान की ओर आते देखा था। दो अन्य लोग आगे खड़े थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सरदारपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के क्षेत्र में बाइक से आए संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस चोरी हुई बंदूक की तलाश के साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटा रही है। मामले में जांच जारी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!