सरदारपुर – सब जेल में विधिक सहायता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, विधिक सेवा प्राधिकारण के जिला सचिव ने निरीक्षण भी किया

सरदारपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार के जिला सचिव प्रदीप कुमार सोनी ने शनिवार को सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया। साथ ही सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला सचिव ने शिविर में समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य भोजन रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही जमानती धाराओं में जमानत याचिका शीघ्र अधिवक्ता के द्वारा लगाने हेतु निर्देशीत किया गया एवं सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई।

वही बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये। इस दौरान संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक, सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी एवं दुर्गाशंकर मरोला तकनिकी सहायक सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!