राजगढ़ – अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज के अन्नकूट महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन, 5 नवंबर को होगा आयोजन

राजगढ़। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य अन्नकूट महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन आज सोमवार को समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। महोत्सव की पत्रिका का विमोचन परम पूज्य गुरुदेव ज्योतिष आचार्य पुरुषोत्तम जी भारद्वाज माताजी मन्दिर, राजगढ़ के कर-कमलों द्वारा किया गया। आयोजन 5 नवम्बर बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंशा महादेव मन्दिर मालीपुरा राजगढ़ में होगा।

पत्रिका विमोचन के अवसर पर अ.भा. सर्व ब्राह्मण समाज,संजय (लाला) जोशी-अध्यक्ष, राधेश्याम व्यास, राकेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, पवन जोशी, कन्हैया लाल व्यास, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, विपिन पांडे, गोपाल जोशी, चन्दन शर्मा, विकास जोशी, आदित्य जोशी, हेमंत भारद्वाज, कृष्णा भारद्वाज, अजय शर्मा, सत्यनारायण व्यास, और चंद्रकांत व्यास, मयंक जोशी,राहुल व्यास शामिल रहे।

आयोजन में मुख्य अतिथि पं. परम पूज्य ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तमजी भारद्वाज माताजी मन्दिर, राजगढ़, पं. छोटु शास्त्री अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष धार, पं. विश्वास पाण्डे अ.भा. ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष धार, पं. विकास शर्मा खरसोड़ा अ.भा. ब्राह्मण समाज जिला उपाध्यक्ष, धार, पं. रवि त्रिवेदी तहसील अध्यक्ष सरदारपुर, माही राजेन्द्र शर्मा आईपीएस, पं. मनीष शर्मा मांगलिया इन्दौर रहेंगे। साथ ही समाज गौरव पं. चेतन शर्मा, पं. डॉ. राहुल व्यास व पं. मयंक जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

5 नवंबर को प्रातः 8 बजे: कार्यक्रम की शुरुआत माताजी मंदिर से होगी। प्रातः 9 बजे: माताजी मंदिर से चल समारोह प्रारंभ होगा, जो मंशा महादेव मंदिर मालीपुरा राजगढ़ पहुंचेगा। यहां विभिन्न आयोजन होंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!