राजगढ़ – चिंतामणी सार्वजनिक उत्सव मंडल की महाआरती मे विधायक ग्रेवाल हुए शामिल

राजगढ़। नया बस स्टैण्ड पर चिंतामणी सार्वजनिक उत्सव मंडल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव मे मंगलवार को महाआरती का आयोजन किया गया, महाआरती के लाभार्थी सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल रहे। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन ने भी महाआरती मे शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

महाआरती के पश्चात बस स्टैण्ड पर आदिवासी नृत्य ने अपनी प्रस्तुती दी, अखाडो के कलाकारो द्वारा हैरतअंगेज करतबो का प्रदर्शन किया गया एवं गरबा रास का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्लास्टिक बाॅल क्रिकेट स्पर्धा की विजेता लायंस क्लब राजगढ़, उपविजेता मण्डी-ए को पुरूस्कार वितरण किया गया।

मंगलवार को ही विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा डायमंड कालोनी, राजेन्द्र कालोनी, जैन चैक, ब्राम्हण मोहल्ला आदि स्थानो पर भगवान गणेश की आरती उतारी गई। इस दौरान अंतरसिंह पुजारी, पंकज राठौड, आशीष वैद्य, लाला जोशी, शंकर मामा, सचिन परदेशी, सत्येन्द्र चैहान, मानस बोराना, दिव्य झलोका, जैनिश कमेडिया, वंश कमेडिया, राजवीर ठाकुर, मानस भिडोदिया, निमीश जैन आदि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »
error: Content is protected !!