राजगढ़ – श्री चिंतामणी सार्वजनिक उत्सव मंडल द्वारा 10 दिवसीय गणेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया, प्रतिदिन हुए विभिन्न आयोजन

राजगढ़। नगर के नया बस स्टैंड पर श्री चिंतामणी सार्वजनिक उत्सव मंडल द्वारा 10 दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के तहत विभिन्न आयोजन भी संपन्न हुए। श्री चिंतामणी सार्वजनिक उत्सव मंडल के प्रिंस जैन सूतवाला ने बताया कि मंडल द्वारा श्री गणेश उत्सव 9वें वर्ष में भी बड़े ही उल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में DPR धार विजेता रही। वही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झाबुआ की टीम विजेता रही तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में त्रिनेत्र टाइटन पंकज व गौरव राठौर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। आयोजन के तहत अंतिम दिवस लक्की ड्रा महाआरती का आयोजन संपन्न हुआ।

जिसमें प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी भारत डामोर तारखेड़ी को प्राप्त हुई। दस दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में श्री चिंतामणी सार्वजनिक उत्सव मंडल के सदस्यों के साथ ही नगर की धर्मप्रेमी जनता का सहयोग रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!