राजगढ़ – श्री गुरु राजेंद्र सामायिक महिला मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ संपन्न, मीना बाफना पांचवीं बार बनीं अध्यक्ष

राजगढ़। नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था “श्री गुरु राजेंद्र सामायिक महिला मंडल” का चुनाव संपन्न हुआ। मंडल की बैठक में 40 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक के प्रारंभ में वर्तमान अध्यक्ष मीना सुनील बाफना ने वर्षभर का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

विश्वास और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, संस्था की सभी सदस्याओं ने मीना सुनील बाफना को एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। यह लगातार पांचवां कार्यकाल है जब उन्हें संगठन की बागडोर सौंपी गई है। वहीं मीना सुभाष काकरिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

यह संस्था लगभग 70 सक्रिय महिलाओं की भागीदारी से संचालित होती है, जो धार्मिक व सामाजिक कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती हैं। मंडल वर्षभर में 48 सामायिक का आयोजन करता है तथा प्रतिवर्ष सदस्याओं द्वारा स्वयं के व्यय से सामूहिक तीर्थयात्रा भी की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान वर्षभर मेंसर्वाधिक सामायिक करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। सम्मानित महिलाओं में – प्रथम मीना काकरिया एवं सुनीता रायली, द्वितीय आशा रायली एवं रेखा राका, तृतीय स्थान कुसुम राका रही। संस्था की महिला सदस्याओं ने अध्यक्ष मीना बाफना को पुनः निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!