राजगढ़ – मेला मैदान से अवैध शराब से भरे पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ा, 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक का माल जब्त

राजगढ़। राजगढ़ में मेला मैदान से पुलिस टीम ने अवैध शराब से भरे पिकअप वाहन को पकड़कर 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि धार एसपी मनोज कुमार सिंह व एएसपी गीतेश कुमार गर्ग के निर्देशन में तथा सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में बीति रात्रि पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की राजगढ़ में मेला मैदान में एक पिकअप में अवैध शराब भरी होकर अंधेरे में खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक MP 11 ZJ 7712 को घेराबंदी कर पकड़ा व तलाशी ली गई। वाहन में 12 पेटी अवैध शराब कीमत करीब 43 हजार 200 रुपए पाई गई। पुलिस वाहन सहित शराब को थाने लाई तथा विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन के साथ 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी रितेश पिता सीताराम मंडलोई उम्र 27 साल, राजेश पिता भवर सिंह सिंगार उम्र 30 साल तथा कनीराम पिता रमेश वसुनिया उम्र 25 साल सभी निवासी ग्राम खड़जूनी थाना अमझेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब सहित वाहन कुल 12 लाख 43 हजार 200 रुपये का मश्रुका जप्त आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कार्यवाही में राजगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक प्रेमपाल सिंह चौधरी, आरक्षक दिलीप डुडवे, अंकित रघुवंशी व राकेश बघेल का योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!