रिंगनोद – प्रमुख सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था हिन्दु उत्सव समिति रिंगनोद के निर्वाचन हुए संपन्न, भव्य रूप से मनाया जाएगा ग्रामोत्सव

रिंगनोद। नगर की प्रमुख सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था हिन्दु उत्सव समिति रिंगनोद के निर्वाचन सम्पन्न हुए। आगामी गुड़ी पड़वा पर ग्राम स्थापना दिवस एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के साथ रिंगनोद ग्रामोत्सव मनेगा तथा एक सप्ताह से अधिक समय तक विभिन्न आयोजन होंगे।

रिंगनोद की प्रमुख सामाजिक संस्था हिन्दु उत्सव समिति के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन सामाजिक कार्यकर्ता ललित कोठारी एवं बाबुलाल हामड की उपस्थिति किया गया। जिसमें परामर्शदाता के लिए ईश्वर मिस्त्री, अध्यक्ष के पद पर मदन चोयल, उपाध्यक्ष घनश्याम गर्ग, हेमन्त जैन, रामु भाभर , कोषाध्यक्ष आशीष पंवार, सह कोषाध्यक्ष भानाजी सेप्टा, सचिव नन्दु यादव, सह सचिव गोरी शंकर पाटीदार, मिडिया प्रमुख निशाल सेठीया, सहयोगी प्रिंस राठोर, सोशल मीडिया प्रमुख तरुण यादव तथा सहयोगी बंटी प्रजापति को मनोनीत किया गया।

वही मातृशक्ति के कार्य के लिए संयोजिका श्रीमती जानकी रतनलाल चौधरी, सह संयोजिका श्रीमती बसंती बाई रामचंद्र यादव को तथा ग्राम में चलने वाले कार्यो के लिए कार्यकारणी सदस्य भागीरथजी मारु, स्वास्थ्य सेवा के लिए मनीष गर्ग, बर्तन बैंक के लिए पारस कोठारी, साप्ताहिक सुन्दर काण्ड के लिए दिनेश भाटी, युवा कार्य के लिए अशोकपालसिह, अखाड़ा प्रमुख दाऊ मोलवा भी बनाये गए।

वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा रिंगनोद ग्रामोत्सव में एक सप्ताह से अधिक चलने वाले हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा)कार्यक्रम संयोजक अनिलजी कोठारी, सह संयोजक संजय बैरागी, राणाजी बर्फा, मालवा का सबसे बड़े गणेशत्सोव एवं भारत माता की आरती के लिए संयोजक डॉ विनोद पटेल, सह संयोजक दिनेश फतरोडबएवं ओमप्रकाश जायसवाल को बनाया। उक्त जानकारी देते हुवे मिडीया प्रमुख निशाल सेठीया ने बताया की ग्राम में आठ मोहल्लो में भी संयोजक ओर सहसंयोजक मनोनीत किए गए।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!