सरदारपुर-भोपावर मार्ग से रिंगनोद तक सडक मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृती मिली, निर्माण के लिए जल्द होगी टैंडर प्रक्रिया

सरदारपुर। भोपावर मार्ग से रिंगनोद तक जर्जर सडक से ग्रामीण जनता को जल्द ही राहत मिलने वाली है। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से सरदारपुर-भोपावर मार्ग से रिंगनोद तक 7 किलोमीटर सडक मार्ग की 1744.82 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा 29 मार्च 2025 को प्रशासकीय स्वीकृती जारी की गई है।

सरदारपुर-भोपावर मार्ग से रिंगनोद तक टू-लेन सडक को लोक निर्माण विभाग के वर्ष 2024-25 के बजट मे शामिल किया गया था और विधायक ग्रेवाल के निरंतर प्रयासो के परिणामस्वरूप 13 मार्च 2025 को लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय भोपाल की स्थाई वित्तीय समिति की 280वी बैठक के अनुमोदन मे इस मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृती विभाग द्वारा जारी की गई है।

भोपावर मे प्रसिद्ध जैन तीर्थ होने से देश भर से श्रृध्दालु एवं समाजजन भोपावर पहुचते है जर्जर सडक होने से श्रद्धालुओं द्वारा भी नवीन सडक निर्माण की मांग कई समय से की जा रही थी। सडक मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृती के पश्चात जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा टैण्डर प्रक्रिया की जाएगी और जल्द ही मार्ग का निर्माण प्रारंभ होगा जिससे ग्रामीण जनता और भोपावर जैन तीर्थ पर आने वाले श्रद्धालु को जर्जर सडक से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

बहुप्रतीक्षित सरदारपुर-भोपावर मार्ग से रिंगनोद तक सडक मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृती पर ग्राम पंचायत भोपावर सरपंच शारदाबाई मखोड, उपसरपंच हेमन्त दांगी, रिंगनोद सरपंच नेहा मोर्य, खमालिया सरपंच गुलाबसिंह अजनार, पटलावदिया सरपंच जितेन्द्र सिंगार, पूर्व सरपंच कैलाश भूरिया, पूर्व सरपंच कान्हा निनामा, शंकरदास बैरागी, गोपाल मारू, शंभु चैधरी, विजय पण्डित, राहुल शर्मा, जगदीश ढाबे, मदन मखोड, राकेश पडियार, गोविन्द पाटीदार, सोहन भूरिया आदि ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर में CM डॉ. मोहन यादव ने दी 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात : धार और झाबुआ के 260 गांवों मिलेगा सिंचाई का पानी, 188 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, मुख्यमंत्री ने कहा – किसानों की समृद्धि सरकार का ध्येय है

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

Read More »
error: Content is protected !!