सरदारपुर। अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी है। अभियान के तहत अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना के आदेश पर एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, मंडल सरदारपुर डॉ. निलेश कुमार नेमा के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में वृत्त सरदारपुर के आबकारी उप निरीक्षक अश्विनी रोजड़े एवं स्टाफ द्वारा विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए ने ग्राम उजाड़िया में मुकेश पिता मोहन के मकान की तलाशी ली।
इस दौरान 69.78 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 33,050 रुपए बताई गई है। आरोपी मुकेश के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अश्विनी रोजड़े, मुख्य आरक्षक शोभाराम बघेल तथा आरक्षक सुरेंद्र सिंह मोहरे और अंकित सिंह चौहान शामिल रहे।



















