कियोस्क संचालक से लूट मामले में राजगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता : दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप व नकदी बरामद 4 आरोपी फरार

राजगढ़। थाना राजगढ़ पुलिस ने कियोस्क संचालक से हुई डकैती के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपए का मशरूका भी बरामद किया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मामले में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समीर पाटीदार द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि 1 अगस्त को शाम करीब 6 बजे राजगढ़-तिरला मार्ग स्थित ग्राम छढ़ावद में अज्ञात बदमाशों ने कियोस्क संचालक रवि राठौड़ के साथ डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में थाना राजगढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया।
घटना के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और क्राइम टीम की मदद से संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। गुरुवार को पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अश्विन उर्फ कालू (18) एवं सचिन डावर (20), दोनों निवासी ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा शामिल हैं। पुलिस ने अश्विन से एक डेल कंपनी का लैपटॉप (कीमत करीब 20 हजार रुपए) तथा सचिन से एक नीला बैग, फिंगरप्रिंट स्कैनर मशीन और ₹15,800 नकद बरामद किए हैं।घटना में शामिल 4 आरोपी लोकेश डावर, प्रवीण डावर, रईस भील निवासी ग्राम कालीदेवी एवं बबलू निवासी ग्राम देवता, थाना बाग फरार हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक जितेन सांखला, चौकी प्रभारी तिरला सैयद अहमद, प्रधान आरक्षक रामकरण चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मियों एवं धार क्राइम टीम के सदस्यों की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!