राजगढ़। ग्राम कंजरोटा में यात्री बस चालक के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। चालक द्वारा राजगढ़ थाने पर आवेदन सौपकर कार्रवाई की मांग की हैं।
जानकारी के मुताबिक गांव कंजरोटा में धार से गुमानपुरा रूट पर चलने वाली यात्री बस चालक के साथ मारपीट का हुई है। बस चालक राजू निवासी तिरला ने राजगढ़ थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि गांव कंजरोटा में बस को दो युवकों ने बाइक पीछा कर ओवरटेक किया, रास्ते में बस रुकवाकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी, मारपीट में चालक को गले में चोट भी लगी है।
पीड़ित घायल बस चालक राजू ने नामजद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करते हुए राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चालक द्वारा दिए गए आवेदन पर राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

















