राजगढ़ में 11 अक्टूबर से माताजी मंदिर पर सजेगा भक्ति का दरबार : गुजरात के कलाकार बांधेंगे समां, श्री गणपति अम्बिका युवा मंच भव्य रूप से मनाएगा नवरात्रि महोत्सव

राजगढ़। नगर के प्रसिद्ध पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर इस वर्ष शारदीय नवरात्रि महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आगामी 11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस 9 दिवसीय पावन धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरा आयोजन मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम भारद्वाज की पावन निश्रा तथा आचार्य हेमंत भारद्वाज एवं कृष्णा भारद्वाज के सानिध्य में विधि-विधान से संपन्न होगा।

11 अक्टूबर को निकलेगी ज्योति कलश यात्रा –
श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के अध्यक्ष अमित कमेडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर, रविवार को ज्योति कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा शाम 4 बजे श्री माताजी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा के पश्चात शुभ मुहूर्त में अखंड ज्योत प्रज्वलित कर विधिवत घट स्थापना की जाएगी। घट स्थापना के मुख्य लाभार्थी श्री राज ऋषभ ग्रुप राजगढ़ हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विराजित होने वाली मां आद्य शक्ति दुर्गा की विशाल एवं मनोहारी प्रतिमा के लाभार्थी सांवरिया फ्रेंड्स हैं।

गुजरात के प्रसिद्ध ‘मेलोडी ग्रुप’ की धुनों पर थिरकेंगे कदम –
आयोजन के सांस्कृतिक एवं भक्तिमय स्वरूप की जानकारी देते हुए मंच के सचिव अंतिम भूरिया ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता के आत्मीय सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गुजरात के दाहोद से आ रहे ख्यातनाम प्रमुख मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के सुरीले गायक एवं वादक कलाकार पारंपरिक गुजराती गरबों की प्रस्तुतियां देंगे। इन धुनों पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आने वाली माताएं और बहनें प्रतिदिन गरबा रास करेंगी।

नगर में 4 प्रमुख स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण –
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष तकनीक का भी विशेष समन्वय किया गया है। मंदिर परिसर में होने वाले संपूर्ण नवरात्रि महोत्सव, गरबा रास और महाआरती का राजगढ़ नगर के 4 प्रमुख व व्यस्ततम चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से सीधा (लाइव) प्रसारण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक भक्त मां की आराधना के दर्शन कर सकें।

तैयारियों में जुटा मंच –
महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के संयोजक धीरज गोराणा, गणेश पाटीदार, गोपाल सोनी, नारायण राठौड़, लोकेंद्र सोलंकी व विपिन पांडे के मार्गदर्शन में पूरी टीम जुटी हुई है। मंच सदस्य योगेश कमेडिया, सचिन यादव, पंकज बारोड़, श्याम कुशवाह, वैभव शर्मा, लक्ष्मण अगलेचा, धन्नालाल वर्फा, राधेश्याम बारोड़, दिनेश सिसोदिया, कंकुसिंह बारोड़, सूरज सोलंकी, रवि परमार, सुरेश जाट, नवीन सोलंकी, अंतिम ठाकुर, वासु चौहान, क्रिश गौराणा सहित सभी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में सक्रिय हैं। उक्त जानकारी मंच के मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!