राजगढ़ में पुलिस की कार्रवाई: पल्सर बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद कर भेजा जेल

राजगढ़। थाना राजगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि फरियादी राहुल पिता कैलाश गाड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात चोर उनकी बाइक चुराकर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज चोर की तलाश शुरू कर दी। मामले में धार एसपी सचिन शर्मा, एएसपी पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रिंगनोद स्थित स्कूल मैदान के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अजय पिता धीरप अलावा उम्र 21 वर्ष निवासी छड़ावद, ग्राम पंचायत काकड़वा, थाना टांडा बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने इंदिरा कॉलोनी राजगढ़ से पल्सर बाईक चुराने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गया वाहन विधिवत जब्त कर लिया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना राजगढ़ के सहायक उप निरीक्षक सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटरा, सैनिक जगदीश कच्छावा और चौकी रिंगनोद प्रभारी श्री आरसी डामोर तथा रिंगनोद चौकी स्टाफ का योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!