सरदारपुर – श्रम दिवस पर तहसील विधिक सेवा समिति ने विधिक साक्षरता शिविर किया आयोजित, श्रमिकों को दी विभिन्न जानकारियां

सरदारपुर। तहसील विधिक सेवा समिति सरदारपुर द्वारा 1 मई श्रम दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता शिविर पावर्स सीमेंट, ईंट, भवन निर्माण मजदूर एवं अन्य दैनिक मजदूरों के मध्य आयोजित किया गया। शिविर को तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला जज हेमंत यादव ने संबोधित करते हुए श्रमिकों को उनके हित में मिलने वाली सुविधाओ की जानकारी दी तथा श्रमिकों के अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

वही कार्य स्थल पर पेयजल सुविधा, प्राथमिक स्वास्थ्य तथा सुरक्षा जैसे मौलिक सुविधा, मजदूरी का भुगतान समय पर किया जाना सहित अन्य जानकारियां भी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के विकास में मजदूरों का अहम रोल होता है। शिविर का संचालन दिलीप वसुनिया एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मयंक गर्ग, पप्पू यादव, मुकेश यादव, अमित जाट, कृष्ण पाटीदार, दिव्यांश विनायक, नेहा वसुनिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!