राजगढ़ – शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

राजगढ़। राजगढ़ के दलपुरा में फोरलेन के पास और धोबी घाट के समीप स्थित शासकीय भूमि को लेकर विवाद गहरा गया हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में हिन्दू समाज ने बताया कि ईदगाह और धार्मिक आयोजनों के लिए आवंटित की गई शासकीय भूमि पर धार्मिक स्थल की आड़ में न केवल अवैध रूप से मटन-चिकन की दुकानें संचालित की जा रही हैं, बल्कि वर्तमान में टिन शेड डालकर नवीन अवैध निर्माण भी किया जा रहा है।

समाज ने इस निर्माण को जनहित व न्यायहित में पूरी तरह अवैधानिक बताते हुए तत्काल रोकने और पुराने अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी बताया कि जिस स्थान पर यह निर्माण किया जा रहा है, उसके ठीक पास आदिवासी समाज का मांगलिक भवन स्थित है, जहाँ इस प्रकार की मटन-चिकन की दुकानों का संचालन सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत अनुचित है। इसके अलावा, समीप ही प्रसिद्ध मोहनखेड़ा जैन तीर्थ भी स्थित है, जिसकी पवित्रता और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे व्यावसायिक व अवैध निर्माणों पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।

हिंदू समाज ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते उचित और वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होगा।
ज्ञापन के दौरान जितेंद्र बागड़िया, लखन पँवार, राकेश परवार, चंदन शर्मा, मोतीसिंह राठौड़, गोपाल सोनी, धर्मेंद्र मंडलोई, राकेश सिंगार, नीलेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल व ओंकारलाल जाट, प्रीतम ठाकुर, चिंटू चौहान, श्रवण राठौड़, शुभम जोक्शन, रोहित यादव सहित अन्य मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

Read More »
error: Content is protected !!