राजगढ़। थाना राजगढ़ के द्वारा चलाए जा रहे स्थाई वांरटी अभियान के तहत 2 साल से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटियों को पुलिस ने धर दबोचा।
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि एसपी मयंक अवस्थी व एएसपी पारुल बेलापुरकर के निर्देश पर व एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में स्थाई वांरटियो कि गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 2 वर्ष से फरार आरोपी रेमलिया उर्फ रेमु पिता बिसन गिरवाल निवासी ग्राम चौबारा व संजू उर्फ संजय पिता शंभू भाबर निवासी नवापाड़ा भंडारिया थाना कल्याणपुर जिला झाबुआ को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायालय ने जेल भेजा।
उक्त कार्रवाई में राजगढ़ थाने के एएसआई सैय्यद अहमद, रईश खान व जितेंद्र सांकला, प्रधान आरक्षक प्रकाश वसुनियां, आरक्षक नरेश मेड़ा, राकेश बघेल, राकेश सिंघार, सुभाष परमार व भगवती प्रसाद की भूमिका रहीं।

















