सरदारपुर को भगवान ​बिरसा मुंडा जयंती पर मिली शिक्षा की बड़ी सौगात: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने 32 करोड़ की लागत से निर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया लोकार्पण

​सरदारपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधिवत फीता काटकर लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरदारपुर के भव्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं से युक्त इस विद्यालय में 240 बालक एवं 240 बालिकाओं सहित कुल 480 विद्यार्थी निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

​आर्थिक तंगी अब सपनों के आड़े नहीं आएगी : विधायक
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1997-98 में शुरू की गई एकलव्य विद्यालय योजना की कड़ी में सरदारपुर को यह महत्वपूर्ण संस्थान मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक तरक्की शिक्षा से ही संभव है। सरदारपुर के आदिवासी अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और संसाधन देने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि आदिवासी समाज का प्रत्येक बच्चा पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बने तथा आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियां किसी की शिक्षा के आड़े न आएं।

भगवान ​बिरसा मुंडा के आदर्शों को किया याद –
विधायक ग्रेवाल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने जल-जंगल-जमीन, स्वाभिमान और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी जयंती पर इतने बड़े शिक्षण संस्थान का शुभारंभ आदिवासी समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
​
इस अवसर पर एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य अमित सोनी, सरपंच किशन खराडी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भेरूलाल निनामा, वरिष्ठ नेता भाजपा राजेंद्र गर्ग, धर्मेंद्र मंडलोई, राजेंद्र लोहार, भानुप्रतापसिंह टिमायची, बलराम पाटीदार और ओमप्रकाश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर में नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न : विधायक ग्रेवाल ने कहा – परियोजना के शेष 52 गांवों को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान करें, नदियों, तालाबों, जलाशयों में नर्मदा जल छोडने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!