![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2020/10/1598079312.jpg)
राजगढ़। नगर के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार नगर के लक्ष्मी नगर में रहने वाली खुशी पिता रमेश राठौड़ उम्र 20 वर्ष घर ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। जिससे कि उसकी मौत हो गई। युवती के घरवाले करीब 4 बजे जब युवती के कमरे में गए तब उन्होंने युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। जिसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भेजा गया।
राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेश सिह भदौरिया ने बताया कि लक्ष्मी नगर में रहने वाली 20 वर्षिय युवती ने फांसी लगाई है। फ़िलहाल मौत के कारणों का पता नही चला है। मर्ग कायम कर जाँच की जा रही हैं।