Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - सिंचाई कर रहें किसानों पर अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोलियां,...

रिंगनोद – सिंचाई कर रहें किसानों पर अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोलियां, चार किसान हए घायल

रिंगनोद। समीप पास ग्राम उण्डेढ मे कल देर रात चोरो ने जमकर उत्पात मचाया। चोरी की नियत से आए लगभग आधा दर्जन बदमाशो ने अपने खेत पर गेंहू की बोवनी के बाद सिंचाई कर रहे किसानों के उपर की फायरिंग कर दी। जिससे 3 किसानों को छर्रे लगे है। वही 1 अन्य पत्थर लगने से घायल हो गया है। पूरा मामला रिंगनोद के पास ग्राम उण्डेढ का है जंहा रात्री मे चोरो ने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे किसानो पर फायरिंग कर दी। जिसमे 3 किसानों को छर्रे लगे तथा एक किसान पत्थर लगने से घायल हुए है। आपको बता दे कि सरदारपुर क्षेत्र मे चोरो के होसले बुलंद होते जा रहे है बताया जा रहा है की रात मे किसानों ने चोरो को भगा दिया था लेकिन थोड़ी देर बाद चोर फिर आ धमके ओर फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी, जिसके बाद चोकी प्रभारी मोके पर दल बल के साथ पहुचे ओर पुलिस द्वारा सर्चिग भी की गई लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।  पुलिस ने चारो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। घायलो में रामलाल पिता मोहन, कल्लू पिता सकरीया,  भीमसिग पिता दलपत सिंह तीनो को हाथ, पैर ओर कमर मे छर्रे लगे है वही राजू चमरीया को पथर लगे। चारो घायल उण्डेढ के निवासी है तथा चारो का इलाज सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य के पर चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!