Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - संविधान दिवस पर बाबा साहेब कि प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सरदारपुर – संविधान दिवस पर बाबा साहेब कि प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सरदारपुर। आज सरदारपुर मे सामाजिक संगठन के लोगो ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान एडव्होकेट रविन्द्र सिंदल में कहा कि हर साल 26 नवंबर को हम संविधान दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, लेकिन इससे पहले 26 नवंबर 1949 यानी आज ही के दिन इसे अपनाया गया था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के संविधान निर्माता कहा जाता है। हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। सभी दुर से संविधान को परखने के बाद इस संविधान का निर्माण कराया गया भारत के संविधान मे सभी धर्म मजहब एवं स्त्री पुरुष को सम्मानता का अधिकार दिलाया है। वही जनपद कार्यालय रोड पर स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकरजी की प्रतिमा पर एवं संविधान बुक पर माल्यापर्ण कर संविधान दिवस मनाया गया। इस दोरान सरदारपुर अजाक्स ब्लाक अध्यक्ष ईश्वरसिह डावर, सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड, पारस बेनल, आशिष चोहान, हेमराज कटारा, संतोष चोहान, अनिल नर्वे, दिलिप गामड, सुरज ठखराल, महेश परमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!