

सरदारपुर। तहसील में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहें। आज तहसील में 5 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। ब्लॉक कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. पुखराज परवार ने बताया कि 107 लोगो की रेपिट किट से कोरोना जांच की गई थी। जिसमे 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमे 3 लोग राजगढ़ नगर निवासी हैं। जिनमे राजगढ़ के वैभव नगर निवासी एक 50 वर्षीय पुरुष, तिलक मार्ग निवासी एक 65 वर्षीय महिला तथा ओल्ड हाईवे निवासी एक 33 वर्षीय पुरुष हैं। वही गांव पिपरनी निवासी एक 29 वर्षीय पुरुष तथा 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।