Homeअपना शहरसरदारपुर - आश्वासन के बाद भाजपा पार्षद ने खत्म की भूख हड़ताल,...

सरदारपुर – आश्वासन के बाद भाजपा पार्षद ने खत्म की भूख हड़ताल, शुरू हुआ पुलिया के मरम्मत का कार्य

सरदारपुर। नगर के ओल्ड हाइवे पर सरदारपुर से फोरलेन  तक जर्जर पुलिया के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इन पुलियाओं की मरम्मत करवाने को लेकर नगर परिषद सरदारपुर के भाजपा पार्षद मनीष बैरागी ने सरदारपुर एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा था। लेकिन तय समय मे पुलियाओं की मरम्मत नही होने पर भुख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। ऐसे में आज सुबह नगर के बस स्टैंड पर भाजपा पार्षद बैरागी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। पार्षद बैरागी की भूख हड़ताल को विधायक प्रताप ग्रेवाल और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज गौतम ने भी समर्थन दिया था। हड़ताल की खबर लगते ही प्रशासन हरकत में आया तथा एसडीएम ने पुलियाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे तथा जर्जर पुलियाओं की मरम्मत का काम शुरू करवाया। जिसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा सीएमओ चंद्रकांत जैन पार्षद बैरागी के पास पहुँचे तथा आश्वासन दिया एवं ज्यूस पिलाकर भुख हड़ताल को खत्म करवाया। जिसके बाद पार्षद बैरागी जर्जर पुलिया पहुँचे एवं कार्य शुरू देखकर अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!