Homeअपना शहरसरदारपुर - जर्जर पुलिया मरम्मत की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर...

सरदारपुर – जर्जर पुलिया मरम्मत की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा पार्षद, विधायक ग्रेवाल तथा पूर्व जिप अध्यक्ष गौतम ने दिया समर्थन

सरदारपुर। नगर के ओल्ड हाइवे पर सरदारपुर से फोरलेन चौकड़ी तक जर्जर पुलिया के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इन पुलियाओं की मरम्मत करवाने को लेकर नगर परिषद सरदारपुर के भाजपा पार्षद मनीष बैरागी ने सरदारपुर एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा था। लेकिन तय समय मे पुलियाओं की मरम्मत नही होने पर भुख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद आज भाजपा पार्षद मनीष बैरागी इस जनहित की समस्या को लेकर नगर के बस स्टैंड पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। पार्षद बैरागी का कहना है कि जब तक इन पुलियाओं की मरम्मत कर इन्हें ठीक नही किया जाता तब तक वे भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इस दौरान सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज गौतम भूख हड़ताल कर रहे पार्षद मनीष बैरागी के पास पहुँचे एवं उनकी हड़ताल का समर्थन किया। 

जैसे ही पार्षद बैरागी ने भूख हड़ताल शुरू की वैसे ही प्रशासन हरकत में आ गया। सरदारपुर एसडीएम विजय राय सहित कई अधिकारी ओल्ड हाइवे पर बनी पुलियाओं का निरीक्षण करने पहुँचे। इस दौरान एसडीएम ने नगर परिषद सीएमओ चंद्रकांत जैन को सीमेंट कांक्रीट की पुलिया की मरम्मत करने को कहा। साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अन्य पुलियाओं पर डामर से रिपेयर करने के मौखिक आदेश दिए। इस दौरान तहसीलदार पीएन परमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!