![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2020/12/coronavirus-agencies-1-3.jpg)
सरदारपुर। तहसील में एक बार फिर कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ी हैं। आज 5 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। ब्लॉक कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. पुखराज परवार ने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 17 लोगो की रेपिट किट से कोरोना जांच की गई थी। इनमे से 5 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिनमे सरदारपुर के पटेल कॉलोनी निवासी एक 78 वर्षीय महिला, ग्राम रिंगनोद निवासी एक 52 वर्षीय पुरूष तथा राजगढ़ के साकेत नगर में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।