Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - भाजपा सरदारपुर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, वरिष्ठ...

सरदारपुर – भाजपा सरदारपुर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी सरदारपुर मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 23 दिसंबर से प्रारंभ होकर आज 24 दिसंबर को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम चरण में वरिष्ठ भाजपा नेता सागर कसेरा,  खेमराज  पाटीदार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राज बर्फा, जिला महामंत्री मनोज सोमानी तथा दूसरे सत्र में पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक मुकामसिंह किराडे, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोदिया, पूर्व महामंत्री हिंदू नेता अशोक जैन, पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन दत्तीगांव, जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल द्वारा समस्त भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियों व मंडल के समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं को 2 दिन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मंडल महामंत्री मदन पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!