

राजोद। श्री राम मंदिर तीर्थ निर्माण निधी संग्रहण अभियान को लेकर राजोद मंडल में वाहन रैली निकाली गई। रेली मे निधि संग्रहण अभियान के राजोद मंडल प्रभारी राजेश पटेल, मंडल संयोजक कमल सिंह ठाकुर, सह संयोजक गोवर्धन प्रजापत व अन्य सभी हिन्दू संगठन, राजनितिक संगठन, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन व समस्त हिन्दू समाज ने बड चढ़ कर भाग लिया। वाहन रैली की जवाबदारी सुनिल अलोलिया व प्रेम कावलिया ने सम्भाली जिसमें सेकंडों वाहन सम्मीलित हुए। वाहन रैली श्री रामोला मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, सदर बाजार, रानीखेडी से होते हुए रामोला मंदिर पर समाप्त हुई।