![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210101-WA0043.jpg)
राजगढ़। अंग्रेजी नव वर्ष के उपलक्ष मे इनर व्हील क्लब वुमन पॉवर राजगढ़ के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनरल वार्ड, नेत्र परीक्षण कक्ष तथा टीकाकरण कक्ष की पुट्टी एवं मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राहुल कुलथिया, वुमन क्लब की अध्यक्ष एकता पोसित्रा, सेक्रेटरी अलका भंडारी, कीर्ति सिंघल, दीपाली पांडे, सीमा जाट, प्रीति जैन एवं समस्त अस्पताल कर्मचारी उपस्थित थे। अब नगर और आसपास के ग्रामीण मरीजों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरे वार्ड में इलाज की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पर जल्द ही प्रति शुक्रवार को कंप्यूटराइज्ड नेत्र परीक्षण की सुविधा भी मिलने लगेगी जिससे राजगढ़ नगरवासी और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।