Homeचेतक टाइम्ससारंगी - भाजपा कार्यकर्ताओ ने किसानों को बताए किसान बिल के फायदे

सारंगी – भाजपा कार्यकर्ताओ ने किसानों को बताए किसान बिल के फायदे

सारंगी। आज सारंगी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के घर- घर जाकर किसान बिल से होने वाले फायदे और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस दोरान सारंगी मंडल प्रभारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बताया कि किसान बिल पर कांग्रेस नेता भ्रम फैला रहै है। एमएसपी कभी बंद नहीं होगी। किसान अपनी फसल कहीं भी बेच कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को तय सीमा में भुगतान करना होगा अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। एग्रीमेंट फसलों के लिए होगा ना कि जमीन के लिए। भाजपा की मोदी सरकार किसानों के लिए 6 हजार रुपये सालाना देती है। जिससे मुश्किल वक्त व प्राकृतिक आपदा में किसान को कर्ज न लेना पढे। प्रदेश की शिवराज सरकार भी सालाना 4 हजार रुपये दे रही हैं ।भाजपा सरकार की नीयत और नीति दोनों से किसान के हित के लिऐ है। इस दौरान सारंगी सरपंच फुंदिबाई मैडा, उप सरपंच परमनंद पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अनिल बम्बोरी, मंत्री रजनीश पाटीदार, राजेश पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता व नगर के  किसान बंधु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!