

राजगढ़। श्री महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना तहसील सरदारपुर के करणी सैनिक द्वारा श्री महाराणा प्रताप राजगृही वाटिका राजगढ़ में माल्यार्पण किया गया। जिसमे महाराणा प्रताप राजपूत समाज के उपाध्यक्ष विजय सिंह पंवार, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना तहसील अध्यक्ष सुनिलसिंह गौड़, भानुप्रताप सिंह, रिक्की, दीपू, सुमित, सन्नी, लाल, पवन, सुशांत, धीरेन्द्र बना, लक्की एवं सभी करणी सैनिक उपस्थित रहे। इसी दौरान सरदारपुर तहसील की नवीन कार्यकारिणी में सचिव राहुल प्रताप सिंह राठौर पिपरनी, सह सचिव साजन सिंह चौहान भानगढ़ नियुक्त किया गया। वही ग्राम कांजरोटा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सोलंकी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह तंवर, ग्राम बांदेडी उपाध्यक्ष गणेश सिंह पंवार, महा मंत्री चेतन सिंह सोलंकी, ग्राम भानगढ़ से अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, महा सचिव अर्जुन सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, महा मंत्री बने सिंह चौहान, संगठन मंत्री चेतन सिंह चौहान को नियुक्त किया गया। उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह रिंगनोद ने दी।