Homeअपना शहरराजगढ़ - जैन पत्रकार संघ के वीरेंद्र जैन प्रदेश महासचिव तथा सुनील...

राजगढ़ – जैन पत्रकार संघ के वीरेंद्र जैन प्रदेश महासचिव तथा सुनील बाफना बने प्रदेश सहसचिव

राजगढ़। नगर के दो वरिष्ठ पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं नवरत्न धाम पालीताणा के मध्य प्रदेश से एक मात्र ट्रस्टी वीरेंद्र जैन ‘पत्रकार को जैन पत्रकार संघ का महा सचिव‘ एवं राजगढ़ प्रेस क्लब से सचिव को जैन पत्रकार संघ का प्रदेश सह सचिव  नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुग्गड़ द्वारा की गई है। स्मरणीय है कि इस संगठन की स्थापना कुछ वर्ष पूर्व जैन समाज के सक्रिय पत्रकारों को संगठित करने के लिए की गई थी। संघ का उद्देश्य है कि जैन समाज के पत्रकारगण एक बैनर के तले एकत्रित होकर जैन समाज के समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशिवत करवा सके एवं जीनशासन की सेवा करते रहे। इसके साथ ही समाज के तमाम बडे़ आयोजन और कार्यक्रमों को भी मीडिया में समुचित स्थान दिलवाया जा सके। इससे जहां जैन समाज के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी वहीं जैन समाज के इतिहास के बारे में भी आम व्यक्ति को जानकारी मिल पाएगी। श्री जैन के महासचिव एव बाफना को सह सचिव बनने पर अनेक क्षेत्रों से शुभकामना संदेश प्राप्त हुए है। वहीं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!