

राजगढ़। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह मैदान स्तर पर तैयार है। राजगढ़-सरदारपुर सहित तहसील के 13 छोटे-बड़े कस्बो के क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जिसको लेकर प्रशासन ने सभी नागरिकों को इसमें सहयोग करने की अपील की हैं। लॉकडाउन के पहले राजगढ़ के बाजारों में भारी भीड़ रही। आसपास के ग्रामीण तथा नगर के लोगों ने अपनी जरूरत का सामान ख़रीदा। इसी के चलते राजगढ़ क मेला मैदान में भी भीड़ रही। रविवार को राजगढ़ में हाट-बाजार रहता हैं। लेकिन शनिवार-रविवार को लॉकडाउन देखते हुए आज शुक्रवार को ही हाट-बाजार जैसा माहौल रहा। शाम 6 बजे बाद पुलिस- प्रशासन ने बाज़ार को बंद करवाया। कई लोगो ने स्वयं 6 बजे लॉकडाउन का पालन करते हुए अपनी दुकाने बंद कर ली थी

प्रशासन ने की अपील –लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहेगी। नगर में बाहरी लोगों का प्रवेश ना हो इसलिए मुख्य मार्ग पर सख्ती भी की गई है। कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नही कर सकेगा। शाम 4 बजे प्रशासन तथा पुलिस ने अपने वाहनों से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सरदारपुर एसडीएम बीएस कलेश तथा थाना टीआई दिनेश शर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन करे तथा प्रशासन का सहयोग करे। कोई भी व्यक्ति बेवजह बाहर नही निकलेगा। लॉकडाउन का पालन नही करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
15 हजार से ज्यादा को लग चुका है टीका –कोरोना संक्रमण ने अपनी रफ्तार पकड़ रखी हैं। नगर सहित पूरी तहसील में रोजाना बड़ी संख्या में नए-नए मरीज सामने आ रहें हैं। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर से प्राप्त आकड़ो के अनुसार गुरुवार शाम तक तहसील के 15 हजार 17 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका हैं। कोरोना से जितनी सतर्कता बरती जाएगी उतना बेहतर रहेगा। नगर के एक बड़े हॉस्पिटल में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज भर्ती हैं, यहाँ कोरोना मरीजो का उपचार लगातार जारी हैं।