

राहुल राठौड़, राजोद। स्वर्गीय राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव द्वारा समाज सेवा के अनेक किए गए थे। उनकी तरह उनके पुत्र उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भी कोरोना काल में जनता की सेवा में जुटे हुए है। समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए दत्तीगांव मित्र मंडल एवं उनके चहेतों द्वारा राजोद में स्व. प्रेमसिंह दत्तीगांव के नाम से संस्था का गठन किया गया। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदो की मदद करना है। कोरोना काल अपनी जान की परवाह ना किए बगैर कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स स्वास्थ्य कर्मी ,आशा कार्यकर्ता, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं प्रशासन एवं पत्रकारो का सम्मान समारोह किया आयोजित किया गया। संस्था ने 101 भांप की मशीनें भी भेंट की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्व. दत्तीगांव की तरह उनके पुत्र उद्योग मंत्री राजवर्धन सिह दत्तीगांव भी सेवा कार्यों मे जुटे है। उनका अनुसरण करते हुए संस्था भी सेवा कार्य कर रही है। आने वाले समय में यह संस्था वटवृक्ष की तरह आगे बढ़ेगी और निरंतर लोगों की सेवा में अग्रणी रहेगी। इस दौरान सरदारपुर एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी आरएस मेड़ा, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ओपी परमार, जनपद सीईओ शैलेंद्र शर्मा, राजोद टीआइ बीएस वसुनिया, एसआई गिलदारसिंह बघेल, एएसआई कैलाश चौहान, केएस टांक, पूर्व विधायक, ओम बन्ना सन्दला, नवीन बानिया, शुभम दीक्षित, हेमंत डांगी, कन्हैयालाल पटेल, रामलाल सगीत्रा, राजेन्द्र सिंह संदला, रमेश कावलिया, पंचायत सचिव भारत सिंह सोलंकी, सुनील द्विवेदी, कालूराम मारू बरमंडल, शम्भुलाल पटेल, विजय गांधी, छोटु साहु, विपिन जैन, जितेंद्र गामड, जगदीश शर्मा, रायचन्द् ओसारी, प्रकाश सहारा, प्रकाश सेवाडिया, लक्ष्मण डामर, हामिद मंसुरी, आशा शर्मा, यशवंत जयसवाल, दिनेश जयसवाल, अनिल पाटनर, दिपक वीर,अंजय पटेल, कुलदीप सिंह सोलंकी, मंयक नायमा, शुभम जयसवाल, मोईन, सद्दाम एवं दत्तीगांव मित्र मंडल एवं संस्था प्रेम सिंह दत्तीगांव के समस्त सदस्य मौजूद थे। आयोजन में सुरेश द्विवेदी द्वारा दत्तीगांव के जीवन पर प्रकाश डाला गया। आभार आशीष शर्मा ने व्यक्त किया।