
राजगढ़। नगर परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ हुआ। भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी शैलेश दुबे एवं भाजपा नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा फीता काटकर एवं भाजपा के पित्र पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव, चुनाव प्रभारी शैलेष दुबे,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी द्वारा नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, सभी वार्डो के प्रत्याशी, भाजपा मंडल कार्यकारणी, मोर्चो के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।