
राजगढ़। नगरीय निकाय चुनाव हेतु आज मतदान हो रहे है। राजगढ़ एवं सरदारपुर नगर परिषद हेतु मतदान शुरु हो गया है। ठंड होने के बावजूद भी मतदाता सुबह से मतदान करने पहुंच रहे है। पहली बार वोट डालने पहुंच रहे नवमतदाताओ में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। राजगढ़ के 15 वार्डो में कुल 24 मतदान केंद्र बनाए गए है। इधर सरदारपुर के 15 वार्डो में 15 मतदान केंद्र बनाए गए है। राजगढ़ में 51 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें 15-15 भाजपा-कांग्रेस, 4 आम आदमी पार्टी एवं 17 निर्दलीय उम्मीदवार है। वही सरदारपुर में 48 प्रत्याशी है। इनमें भाजपा-कांग्रेस के 15-15, 2 आम आदमी पार्टी के तथा 16 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है।
राजगढ़ में कुल 15770 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाता 7841 एवं महिला मतदाता 7929 है। इधर सरदारपुर नगर परिषद चुनाव हेतु 15 मतदान केंद्र बनाए गए है। सरदारपुर में कुल 5381 मतदाता है। इसमें पुरुष मतदाता 2670 एवं महिला मतदाता 2711 है।
आज शाम 5 बजे तक मतदान होगा। अब 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से परिणाम आना शुरू होंगे।

