
राजगढ़। नगर की लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में 74वां गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल परिसर में झंडा वंदन के बाद स्कूली बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतीयां दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर धार किला मैदान पर आयोजित समारोह में विद्यालय के छात्र चंद्रशेखर पिता दीपालाल परवार को प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेष प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जंबूरी मैदान राजस्थान में आयोजित स्काउट एवं गाइड प्रतियोगिताओ में मध्य प्रदेश की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी रामसिंह मेड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी धार महेंद्रसिंह शर्मा, सहायक आयुक्त धार सुप्रिया बिसेन, सहायक संचालक धार आनंद कुमार पाठक, जिला संगठन आयुक्त शुशील कुशवाह, खंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर प्रमोद कुमार माथुर, संकुल प्राचार्य जेपी मांधनिया, बीआरसी बीएस भंवर, स्काउट मास्टर महेश इमलियार, विद्यालय के प्रबंधक पूनमचंद्र मोलवा, कनालाल परवार सोहन मोलवा, डॉ. पुखराज परवार, रामेश्वर चौधरी, प्राचार्य अर्जुन जाट सहीत समस्त स्टाफ एवं परिवार जनों ने छात्र चंद्रशेखर परवार की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी शिक्षक नवीन चारण ने दी।
