![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
राजगढ़। शारदीय नवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप से मनाने हेतु राजगढ़ के संजय कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर पर नव शक्ति युवा मंच के बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि महोत्सव को मनाने हेतु चर्चा करते हुए मंच की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसहमति से लखन बारोड को अध्यक्ष नवशक्ति युवा मंच का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वही कोषाध्यक्ष सूरज प्रजापत व सह कोषाध्यक्ष तिलक बारोड को मनोनीत किया। बैठक में मंच के संरक्षक पूनम रेवाल, डॉ. चेनसिंह वडखिया, पारस रेवाल व मंच के संयोजक मोहन प्रजापत, इंदर सिंह मकवाना, रोहित यादव, नारायण मेघवाल, सदस्य भरत, गोलू, गोपाल, वीरेन आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हिम्मत बारोड ने दी।