Homeराजनीतिसरदारपुर - आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश तूफान तथा भाजपा जिला कार्यसमिति...

सरदारपुर – आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश तूफान तथा भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं भोपावर उपसरपंच सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस, विधायक ग्रेवाल ने किया स्वागत

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य और उनकी बढ़ती लोकप्रियता की बदौलत भाजपा के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में आने सिलसिला लगातार जारी है।

पिछले चार दिनों से विधायक ग्रेवाल क्षेत्र में जन आशीर्वाद लेने गांव गांव पहुंच रहे है। उन्हे जनता का आशीर्वाद भी भरपूर मिल रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश तूफान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली, वही रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं भोपावर उपसरपंच हेमंत दांगी, बिछिया से सुरेश चंद पाटीदार, नारायण पाटीदार, कृष्ण मेड़ा, नारायण राठौड़, दयाराम भूरिया बोरखेडी से प्रदीप बारिया को विधायक ग्रेवाल ने निस्वार्थ जनसेवा करने के लिए कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने नवागत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, महात्मा गांधीजी की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। गांधीजी ने सत्य, न्याय और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। एक सफल जनसेवक बनना है तो हमे निजी स्वार्थ से अलग हटकर जनसेवा की राह पर चलना चाहिए।

सरदारपुर विधानसभा का प्रत्येक नागरिक हमारे परिवार का हिस्सा है। उनके सुख दुख में साथ देना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा प्रथम दायित्व है। उन्होंने ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा की जनविरोधी नीति, भ्रष्टाचार और गुंडाराज के खिलाफ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!