![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
सरदारपुर। मंगलवार को ग्राम मौलाना के हनुमंत्या (श्रृंगेश्वर) के हरिराजसिंह राठौर (भाजपा मंडल मंत्री पप्पू बन्ना) के नेतृत्व पूरे गांव लोगो ने विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक प्रताप ग्रेवाल का समर्थन करते हुए कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान हरिराजसिह राठौर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर में है। कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के याद किया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद भाजपा नेता निजी स्वार्थ में लग जाते है।
भाजपा केवल खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात करती हैं, लेकिन धरातल पर किसानों की स्थिति काफी खराब है, किसानों को यूरिया खाद एवं बिजली समय पर भी नहीं मिल रही है। ट्रांसफार्मर समय से ठीक भी नहीं हो रहे हैं। लेकिन प्रदेश मुखिया घोषणाओं में लगे हुए है। इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि यह चुनाव सरदारपुर के भविष्य का चुनाव है।
सरदारपुर विधानसभा के हर गांव के विकास को लेकर प्लान तैयार है। युवाओं को रोजगार के लिए हातोद में उद्योगों की स्थापना कराई जाएगी। किसानों को बिजली, पानी और खाद समय पर मिले। इसके लिए भी योजना बनाई जाएगी।आपको बता दे की विधायक ग्रेवाल के जनसंपर्क के प्रतिदिन भाजपा छोड़कर कांग्रेस शामिल होने का सिलसिला जारी है। विधायक ग्रेवाल की नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली ने हर किसी को प्रभावित किया हैं।