Homeराजनीतिराजगढ़ - भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया ने राजगढ़ ग्रामीण मंडल के विभिन्न...

राजगढ़ – भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया ने राजगढ़ ग्रामीण मंडल के विभिन्न गांवों में किया सघन जनसपंर्क, पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए मांगे वोट, तिरला में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित

राजगढ़। विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक वेलसिह भूरिया ने मंगलवार को भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल के विभिन्न गांवों में सघन जन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया ने राजगढ़ ग्रामीण मंडल के गांव पिपरनी, छडावद, तिरला, चौबारा सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के विभिन्न गांवों में जनसपंर्क किया। इस दौरान ग्राम तिरला में नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया। वरिष्ठ आदिवासी नेता अंतर सिंह दरबार ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

वही नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीणो को देकर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने हेतु भाजपा को वोट देने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष चोयल ने बताया कि जनसपंर्क के दौरान ग्राम तिरला में तिरला के 50 तथा अमझेरा के 15 कुल 65 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

सघन जनसपंर्क के दौरान भाजपा नेता पानुसिह मावी, भूरा भगत, राकेश पटेल, जीतरा पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़, सुमित अमलियार, ईश्वर मिस्त्री, ज्वाला सोलंकी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!