![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
धार। जिले में बीते सप्ताह से पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम खराब बना हुआ है। बादलों की आवाजाही के बीच ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसी स्थिति में सुबह के वक्त स्कूल जाने वाले बच्चों को खासा परेशान होना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सर्दियों को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 5वी तक की कक्षाओं में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है कि अब से यह कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद ही संचालित होगी।
धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा इसको लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सर्दियों और खराब मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत धार जिले में कक्षा 5वी तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से संचालित की जाएगी। यह आदेश आज 1 दिसंबर से लागू हो गया है।
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231201-WA0006-791x1024.jpg)