Homeअपना शहरसरदारपुर - कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल तीसरी बार बने विधायक, रिटर्निंग अधिकारी...

सरदारपुर – कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल तीसरी बार बने विधायक, रिटर्निंग अधिकारी ने दिया जीत का प्रमाण पत्र, जीत के बाद कांग्रेस में जश्न, भाजपा करेगी आत्ममंथन

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव के आज परिणाम सामने आए है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बिच हुए रौचक मुकाबले में कांग्रेस की जीत हुई है। सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल 4128 वोटो से विजय हुए है। धार में विधानसभा चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान द्वारा प्रताप ग्रेवाल को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सरदारपुर तहसील में अनेक स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाया गया।

दरअसल सरदारपुर विधानसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है। वर्षो बाद यहां किसी प्रत्याशी की लगातार दूसरी बार जीत हुई है।

कुल 21 राउंड में सरदारपुर विधानसभा की मतगणना पूरी हुई। सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल को 86114 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया को 81986 वोट, जयस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गामड़ को 2940 वोट, बहुजन मुक्ति पार्टी के रेवा सिंघार को 1342 तथा नोटा को 2126 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल ने 4128 वोट से जीत हसील की है।

सरदारपुर विधानसभा में कांग्रेस जहां अपनी जीत को लेकर जश्न में डूबी हुई है तो वही भाजपा अब हार को लेकर आत्ममंथन करेगी। वैसे मतदान के बाद से ही भाजपा में भितरघात को लेकर चर्चा का दौर जारी था तथा संगठन स्तर तक शिकायते भी की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!