![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
सरदारपुर। सामुदायिक स्वास्थय केंद्र सरदारपुर पर जिला अंधत्व निवारण समिति, टी चोइथराम नेत्रालय इंदौर एवं प्रेस क्लब राजगढ़ के सयुक्त तत्वाधान में नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमे 97 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा किया गया। शिविर में 36 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया। जिन्हे निः शुल्क लेंस प्रत्यारोपण के लिए टी चोइथराम नेत्रालय इंदौर बस द्वारा भिजवाया गया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि सभी मरीजों का रहना, खाना, दवाई चश्मे एवं मरीजों का कंबल निः शुल्क दिए जाएंगे। शिविर का आयोजन डा सौरभ बोरासी धार, डॉ. शीला मुजाल्दा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर के मार्गदर्शन में किया। शिविर का शुभारंभ डॉ. एम एल जैन ने किया। डॉ. नितिन जोशी आशा सहयोगी आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा। लक्ष्मण तिवारी, गोपाल गर्ग, सरदार पाटीदार अक्षय भंडारी, आरिफ शेख आदि उपस्थित थे।