Homeझाबुआ जिलापेटलावद - भारत सरकार के प्रमुख संस्थान विज्ञान भवन नई दिल्ली में...

पेटलावद – भारत सरकार के प्रमुख संस्थान विज्ञान भवन नई दिल्ली में ज्योतिष सम्राट डॉ. अशोक शर्मा हुए सम्मानित

पेटलावद। भारत सरकार के प्रमुख संस्थान विज्ञान भवन नई दिल्ली में 16 दिसम्बर 2023 को मां शारदा ज्योतिष धाम अनुसंधान संस्थान के संस्थापक पंडित दिनेश शर्मा (गुरुजी) द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु एवं आयुर्वेद सम्मेलन में ज्योतिष सम्राट डॉ. अशोक शर्मा को विशेष अतिथि के रूप में पहुंचने पर इंडिया टॉप टेन अवार्ड से अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के अध्यक्ष डॉ अरूण बंसल द्वारा सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि अशोक शर्मा नप के वार्ड 12 के पूर्व पार्षद और समाजसेवी संस्थाओ के जिम्मेदार पदों सहित क्षेत्र की जानीमानी लोकप्रिय हस्ती है।

समारोह की मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री व सांसद मिनाक्षी लेखी एवं मध्यप्रदेश के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त योगेन्द्र महंत थे। डॉ.अशोक शर्मा की इस नई उपलब्धि पर भाजपा के वरिष्ठ अनोखीलाल मेहता, पारसमल कोटडिया, जितेन्द्र कटकानी, किशोर सोनी, कृष्णकांत सोनी, प्रदीप पटवा, महेंद्र कटकानी, मनोज पुरोहित, पदम् मेहता, आयुष पटवा सहित नगरवासियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!