![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
पेटलावद। मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन की शाखा पेटलावद के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पेंशनर्स डे के अवसर पर 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 18 पेशनर्सं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन प्रेम सागर गार्डन में आयोजित किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि संघ के उप प्रांताध्यक्ष विद्याराम शर्मा, संभागीय सचिव रतनसिंह राठौर, जिलाध्यक्ष अरविंद व्यास, विशेष अतिथि लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष यश रामावत थे।
शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद दिवंगत पेंशनर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री गणेश वंदना व सरस्वती वंदना गोविंददास बैरागी ने प्रस्तुत की।
अतिथियों ने संघ को मजबूत करने के लिए एकजुट होने की अपील की। कहा यदि एक रहेंगे तो हमारी मांगो को सत्ता और संगठन को मानना ही पड़ेगी। पेटलावद शाखा अध्यक्ष एनएल रावल ने वर्षभर की गतिविधियो पर प्रकाश डाला।
मंच पर मौजूद राणापुर अध्यक्ष मांगीलाल दुर्गेश्वर, झाबुआ अध्यक्ष रूपसिंह खपेड, मेघनगर अध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा, थांदला अध्यक्ष जगमोहनसिंह, मुख्य परामर्शदाता मूलचंद काग, शंकरसिंह चंद्रावत, एसएन भाटी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीना सिसोदिया ने भी सम्बोधित किया। जयंत बैरागी, शंकरसिंह चंद्रावत व देवेंद्रप्रसाद शर्मा ने अपनी स्वरचित कविता के सदन को आनंदित किया। संचालन दयाराम पाटीदार ने किया। आभार नाथूलाल सिनम ने माना। जयंतप्रसाद राठौर, हरीश जानी, विक्रम झाला, घासीराम आंजना, केडी बैरागी ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। सभी को स्मृतिचिन्ह भी प्रदान किए गए।
वरिष्ठ पेंशनर्स का किया सम्मान- अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके 18 पेंशनर्स दयाराम पाटीदार, सत्यनारायण भाटी, रतन बाई आंजना, यशोदा जोशी, शांतिलाल भानपुरिया, श्रीमती दुर्गा भट्ट, मालजी चतुर्वेदी, शशि कला गोलवेलकर, ओपी तिवारी, भारतसिंह चौहान, श्यामसुंदर भट्ट, नंदकिशोर पाल, रामलाल गामड़, दौलत राम पाटीदार, देवेंद्र शर्मा, रामचंद्र भाटी, भूपासिंह चौहान, सुशीला देवी बैरागी का सम्मान लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के पदाधिकारीयो ने किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष यश रामावत, कोषाध्यक्ष हरिओम पाटीदार, राजेश पालीवाल, मनोज जानी, दीपेश छजलानी, रजनीकांत शुक्ला, निलेश पालीवाल, नीलेश कुशवाह, आलोक चौहान, निलेश भट्ट, गजेंद्र काग, अनुराग गौड़ मौजूद रहे।
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231223-WA0045-1024x463.jpg)
रावल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित – इस अवसर पर पेंशनर शाखा पेटलावद के अध्यक्ष एनएल रावल ने स्वेच्छा से पद छोड़ने की घोषणा की। लेकिन सदन में मौजूद पेंशनर साथियों ने ध्वनि मत से निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में पुनः एनएल रावल को मनोनीत किया। ज्ञात हो कि श्री रावल लगातार चौथी बार पेंशनर संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सभी साथियों ने फूलमाला पहनकर उनका स्वागत सम्मान किया।